Maiya Samman Yojana 17vi 18vi Kist Paisa Milna Shuru: होली से पहले 12 जिलों में 17वीं-18वीं किस्त के ₹5000 मिलना शुरू

Maiya Samman Yojana 17vi 18vi Kist Paisa Milna Shuru: झारखंड की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हाल ही में 16वीं किस्त जारी होने के बाद अब 17वीं और 18वीं किस्त की राशि भी ट्रांसफर होनी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने होली से पहले पात्र महिलाओं के खातों में कुल ₹5000 भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह राशि दो किस्तों के रूप में दी जा रही है ताकि महिलाएं त्योहार के समय आर्थिक रूप से मजबूत महसूस कर सकें।

सरकार का उद्देश्य महिलाओं को घरेलू जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के खर्चों में सहयोग देना है। जिन महिलाओं की पिछली किस्त समय पर मिल चुकी थी, उन्हें नियमित भुगतान मिल रहा है, जबकि जिनकी कोई किस्त अटकी थी उन्हें समायोजित राशि भी दी जा रही है। इस कदम से राज्य की करीब 51 लाख महिलाओं को सीधा लाभ मिलना शुरू हो गया है।

Maiya Samman Yojana 17vi 18vi Kist Paisa Milna Shuru

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 17वीं-18वीं किस्त की राशि 12 जिलों में पहले चरण में भेजी जा रही है। सरकार ने DBT के माध्यम से महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ₹5000 ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भुगतान उन महिलाओं को प्राथमिकता में दिया जा रहा है जिनके दस्तावेज और बैंक डिटेल पूरी तरह सत्यापित हैं।

विभाग द्वारा लाभार्थियों की सूची का मिलान और आधार सत्यापन पहले ही पूरा कर लिया गया है। होली से पहले यह राशि खातों में जमा हो रही है ताकि महिलाएं त्योहार की तैयारी बिना किसी चिंता के कर सकें। राज्य सरकार का कहना है कि शेष जिलों में भी जल्द ही भुगतान प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Maiya Samman Yojana 17vi 18vi Kist Paisa Milna Shuru Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana 17vi 18vi Kist Paisa Milna Shuru
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
किस्त17वीं और 18वीं
कुल राशि₹5000
लाभार्थीलगभग 51 लाख महिलाएं
भुगतान माध्यमDBT
राज्यझारखंड
आधिकारिक पोर्टलmmmsy.jharkhand.gov.in

12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेगा लाभ

पहले चरण में जिन 12 जिलों की महिलाओं को ₹5000 की राशि दी जा रही है, उनमें रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा शामिल हैं। इन जिलों की लाभार्थी महिलाओं के आवेदन पहले ही सत्यापित किए जा चुके हैं और उनके बैंक खाते DBT के लिए पूरी तरह सक्रिय पाए गए हैं।

इसी कारण इन जिलों में भुगतान प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। प्रत्येक पात्र महिला को 17वीं और 18वीं किस्त मिलाकर ₹5000 की राशि दी जा रही है। इससे महिलाएं घरेलू जरूरतों के साथ-साथ त्योहार के खर्च आसानी से पूरा कर सकेंगी।

मंईयां सम्मान योजना 17वीं-18वीं किस्त के लिए पात्रता

  • लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसका नाम योजना की पात्रता सूची में दर्ज होना जरूरी है।
  • महिला की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए और परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा के अंदर होनी चाहिए।
  • परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए और न ही आयकर दाता होना चाहिए।
  • महिला के नाम पर बैंक खाता होना अनिवार्य है और वह खाता आधार से लिंक तथा DBT सक्रिय होना चाहिए।
  • सभी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक विवरण सही एवं अपडेट होना जरूरी है, अन्यथा भुगतान रोका जा सकता है।

Maiya Samman Yojana 17vi 18vi Kist Status Check कैसे करें?

अगर आप मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 17वीं-18वीं किस्त का स्टेटस देखना चाहती हैं तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना है। होमपेज खुलने के बाद Login विकल्प को चुनना है। अब अपने आवेदन क्रमांक या आधार नंबर दर्ज करना है और पासवर्ड भरना है, फिर लॉगिन करना है। लॉगिन होने के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” सेक्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना है और OTP प्राप्त करना है।

अब मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करना है और वेरिफिकेशन पूरा करना है। इसके बाद स्क्रीन पर आपकी मंईयां सम्मान योजना 17वीं-18वीं किस्त की पूरी जानकारी दिखाई देगी। यहां आप भुगतान की तिथि, ट्रांजैक्शन स्टेटस और राशि की जानकारी देखना है। अगर राशि ट्रांसफर हो चुकी है तो स्टेटस में सफल भुगतान लिखा दिखाई देना है। इस प्रकार घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से अपनी किस्त की स्थिति चेक करना है।

Note:- इसके अलावा जैसे ही मंईयां सम्मान योजना 17वीं-18वीं किस्त के ₹5000 की राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर होगी, बैंक से लिंक मोबाइल नंबर पर SMS प्राप्त होना है। अगर SMS नहीं मिलता है तो अपनी बैंक पासबुक अपडेट करवाना है या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर जानकारी लेना है। नेट बैंकिंग या किसी UPI ऐप के माध्यम से भी बैलेंस चेक करना है। सभी दस्तावेज सही और DBT सक्रिय रखना है ताकि अगली किस्त बिना रुकावट मिलना है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon